'किरमोलिया' वंशावली : ग्राम- सिमखेत, जिला- बागेश्वर ( उत्तराखंड )
यह वंशावली बागेश्वर जिले में ग्राम सिमखेत में निवास करने वाले किरमोलिया वंश की है। इसे मैंने जून 2024 में सिमखेत के ग्रामवासियों श्री गोपाल सिंह किरमोलिया ( पूर्व ग्राम प्रधान), किशन सिंह किरमोलिया ( सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक), बहादुर सिंह किरमोलिया, पान सिंह किरमोलिया (अल्मोड़ा प्रवास), इंदिरा देवी और मदुली देवी आदि व्यक्तियों से मौखिक संवाद तथा ग्रामवासियों द्वारा किरमोलिया वंश की पहले से बनाई गई वंशावली से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया था।
इस वंशावली का आरंभ श्री हरक सिंह किरमोलिया से माना गया है। पारिवारिक जानकारी के अनुसार किरमोलिया वंश के लोग कुछ सौ वर्ष पूर्व गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के बांजबगड़ नामक स्थान से आकर बागेश्वर जिले के अणा, सिमखेत आदि स्थानों में बसे।
( ठाकुर सिंह किरमोलिया द्वारा बनाई गई किरमोलिया वंश की पुस्तकाकार वंशावली)
आमतौर पर पारिवारिक वंशावलियों में पुरुष सदस्यों का विवरण अधिक मिलता है और स्त्रियों के नाम प्रायः छूट जाते हैं। इस वंशावली को तैयार करते समय मैंने इस परंपरा से अलग परिवार की स्त्रियों को भी वंशावली में स्थान देने का प्रयास किया है। वंशवृक्ष में स्त्रियों के नाम लाल रंग के अक्षरों में अंकित किए गए हैं, ताकि उनका पारिवारिक संबंध स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
वंशावली की मूल हस्तलिखित प्रति मैंने श्री गोपाल सिंह किरमोलिया व श्री पान सिंह किरमोलिया (अल्मोड़ा) को सौंपी है और उनसे आग्रह किया है कि वे इसे फ्रेम करवाकर अपने घर की दीवार पर सुरक्षित रखें, ताकि परिवार की आगामी पीढ़ियां अपने पूर्वजों और पारिवारिक इतिहास से परिचित हो सकें।
मूल प्रति की एक डिजिटल तस्वीर मैंने अपने कैमरे से सुरक्षित रखी है। तस्वीर बहुत स्पष्ट नहीं हो पाई है, फिर भी पारिवारिक इतिहास और वंश-परंपरा के दस्तावेजीकरण के उद्देश्य से उसे यहां अवलोकनार्थ प्रस्तुत कर रहा हूं।
• स्रोत : गोपाल सिंह किरमोलिया, किशन सिंह किरमोलिया, बहादुर सिंह किरमोलिया, पान सिंह किरमोलिया, इंदिरा देवी, मदुली देवी आदि व्यक्तियों से मौखिक प्राप्त जानकारी, जून 2024 ई.
• वंशावली तैयारकर्ता : ललित तुलेरा
• स्थान : ग्राम- सिमखेत, जिला- बागेश्वर ( उत्तराखंड )
• मूल प्रति : श्री गोपाल सिंह किरमोलिया व श्री पान सिंह किरमोलिया ( अल्मोड़ा) के पास सुरक्षित।
( यह वंशावली पूर्ण और अंतिम अभिलेख नहीं मानी जानी चाहिए। इस वंशावली को मैंने समग्र रूप से नहीं बनाया है। यह वंशावली किरमोलिया वंश वृक्ष की पांचवी पीढ़ी के लछम सिंह किरमोलिया के जन्मक्रम में दूसरे पुत्र रतन सिंह किरमोलिया व चौथे पुत्र सूर सिंह किरमोलिया की आगे की पीढ़ीयों पर केंद्रित है। प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किए जाने के कारण इसमें कुछ पुरुष एवं महिला सदस्यों के नाम छूट गए हैं। भविष्य में परिवार के अन्य सदस्यों से जानकारी प्राप्त होने पर इसमें आवश्यक संशोधन और विस्तार किया जा सकता है। )
वंश वृक्ष हरक सिंह किरमोलिया से प्रांरभ हो रही है। जिनका संबंध अणा गांव से है।
01.
ग्राम- सिमखेत में किरमोलिया वंश वृक्ष की पांचवी पीढ़ी के लछम सिंह किरमोलिया के जन्म क्रम में चौथे पुत्र श्री सूर सिंह किरमोलिया का वंश बेल निम्न प्रकार है -
02.
ग्राम- सिमखेत में किरमोलिया वंश वृक्ष की पांचवी पीढ़ी के लछम सिंह किरमोलिया के जन्म क्रम में दूसरे पुत्र श्री रतन सिंह किरमोलिया का वंश बेल निम्न प्रकार है -
( इस वंश बेल का चित्र दो पृष्ठों में दिया जा रहा है। पूर्ण चित्र प्राप्त होने पर अपलोड कर दी जाएगी। )
वंशावली पर आप अपने विचार और सुझाव नीचे कमेंट अवश्य कीजिए।
टिप्पणियाँ