फोटो निबंध : बद्रीनाथ मंदिर की काष्ठकला : हिमालयी शिल्प परंपरा की अनूठी झलक Woodcarving of Badrinath: A Unique Glimpse into the Himalayan Craft Tradition- Lalit Tulera
• ललित तुलेरा tulera.lalit@gmail.com हि मालय केवल अपनी ऊँची चोटियों, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध लोक एवं स्थापत्य कला के लिए भी जाना जाता है। बद्रीनाथ मंदिर की काष्ठकला इसी कलात्मक परंपरा की एक सुंदर झलक प्रस्तुत करती है। मंदिर परिसर और इसके विभिन्न हिस्सों में दिखाई देने वाली लकड़ी की नक्काशी में फूल-पत्तियों, ज्यामितीय आकृतियों और पारंपरिक अलंकरणों के साथ-साथ सूक्ष्म शिल्प कौशल दिखाई देता है। लकड़ी जैसी अपेक्षाकृत नर्म और जीवंत सामग्री पर इतने बारीक आकार उकेरना शिल्पकारों की दक्षता और धैर्य का प्रमाण है। हिमालयी क्षेत्रों में लकड़ी लंबे समय से स्थापत्य का महत्त्वपूर्ण हिस्सा रही है। यहां की जलवायु, स्थानीय वन संपदा और पारंपरिक निर्माण तकनीकों ने एक विशिष्ट काष्ठ शिल्प परंपरा को जन्म दिया। बद्रीनाथ में दिखाई देने वाली काष्ठ सज्जा को इसी व्यापक हिमालयी शिल्प संसार के संदर्भ में देखा जा सकता है। इन नक्काशियों को कैमरे में कैद करते हुए मुझे लगा कि मंदिर की भव्यता केवल उसके धार्मिक महत्त्व या पत्थर की संरचना में नहीं, बल्कि उन बारीक कलात्मक विवरणों में भी...