कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति की सामान्य निकाय की बैठक हुई संपन्न

अल्मोड़ा। कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति की सामान्य निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डॉ.जगत सिंह बिष्ट और संचालन नीरज पंत द्वारा किया गया। बैठक में कुमाउनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कुमाउनी भाषा के विकास के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए इस अभियान से युवा और बच्चों को जोड़ना जरुरी है। साथ ही ऐसे माध्यमों को अपनाने की ज़रूरत है, जो आज बच्चों व युवाओं के बीच प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने कुमाउनी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पैरवी किए जाने की बात पर सहमति व्यक्त की। 
बैठक के दौरान कुमाउनी भाषा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशा शैली और कुमाउनी साहित्यकार डॉ. पवनेश ठकुराठी को पहरू पत्रिका व समिति की ओर से आयोजित विभिन्न लेखन योजनाओं में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आनंद सिंह बिष्ट की पुस्तकों 'सांची प्रेम' व 'परोपकारी वृक्ष देव' का विमोचन किया गया‌। 
इस अवसर पर डॉ. जगत सिंह बिष्ट, ब्रिगेडियर धीरेश जोशी, डॉ. धाराबल्लभ पांडे, डॉ. हयात सिंह रावत, ईश्वर जोशी, हयात सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, किशन सिंह मलड़ा, के.पी.एस अधिकारी, राजेन्द्र रावत, महेन्द्र ठकुराठी, डॉ. देव सिंह पोखरिया, शशि शेखर जोशी, ललित तुलेरा आदि लोग उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट

कुमाउनी जनगीत : उत्तराखंड मेरी मातृभूमि , मातृभूमी मेरी पितृभूमि

बिहार की विश्वप्रसिद्ध ‘मधुबनी’ पेंटिंग के साथ उत्तराखंड की ‘ऐपण’ कला को नया आयाम दे रही हैं जया डौर्बी

अमेरिका में भी उत्तराखंड की ‘ऐपण कला’ बनाती हैं डॉ. चन्दा पन्त त्रिवेदी

कुमाउनी शगुनआँखर गीत

खसकुरा (पुरानी पहाड़ी) शब्दकोश : 'यूनेस्को' से सहायता प्राप्त कुमाउनी शब्दकोश

कुमाउनी भाषा में लिखी किताबों की सूची kumauni book list

कुमाउनी भाषा में इस वर्ष की आठ लेखन पुरस्कार योजनाएं

सुमित्रानंदन पंत ज्यूकि 1938 में छपी कुमाउनी कबिता ‘बुरूंश’

कुमाउनी भाषा में इस वर्ष (२०२५) की नौ लेखन पुरस्कार योजनाएं

दूर गौं में रूणी हेमा जोशी कि ऐपण कला