'हुलेरिया' वंश वृक्ष : ग्राम- सुराग ( मल्ला) जिला- बागेश्वर - ललित तुलेरा Huleriya Genealogy, Vill- Surag, Distt.-Bageshwar- Lalit Tulera
'हुलेरिया' वंशावली : ग्राम सुराग ( मल्ला ),जिला- बागेश्वर ( उत्तराखंड )
यह वंशावली बागेश्वर जिले में ग्राम सुराग (मल्ला) में निवास करने वाले हुलेरिया वंश की सात पीढ़ियों का पारिवारिक विवरण है। इसे मैंने दिसंबर 2022 में मल्ला सुराग निवासी श्री गंगा सिंह हुलेरिया तथा उनके पिताजी, सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक श्री भगवत सिंह हुलेरिया से प्राप्त मौखिक जानकारी के आधार पर तैयार किया था।
![]() |
ग्राम- सुराग की सेटेलाइट इमेज |
इस वंशावली का आरंभ भवान सिंह हुलेरिया से माना गया है। पारिवारिक जानकारी के अनुसार हुलेरिया वंश के लोग कई वर्ष पूर्व चमोली जिले के ग्राम सवाड़ से आकर ग्राम सुराग में बसे थे। वर्तमान वंशावली में सुराग (मल्ला) में भवान सिंह हुलेरिया से आगे की वंश-परंपरा को सात पीढ़ियों तक प्रस्तुत किया गया है।
आमतौर पर पारिवारिक वंशावलियों में पुरुष सदस्यों का विवरण अधिक मिलता है और स्त्रियों के नाम प्रायः छूट जाते हैं। इस वंशावली को तैयार करते समय मैंने इस परंपरा से अलग परिवार की स्त्रियों को भी वंशावली में स्थान देने का प्रयास किया है। वंशवृक्ष में स्त्रियों के नाम लाल रंग के अक्षरों में अंकित किए गए हैं, ताकि उनका पारिवारिक संबंध स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
यह वंशावली पूर्ण और अंतिम अभिलेख नहीं मानी जानी चाहिए। परिवार से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किए जाने के कारण इसमें कुछ पुरुष एवं महिला सदस्यों के नाम छूट गए हैं। भविष्य में परिवार के अन्य सदस्यों से जानकारी प्राप्त होने पर इसमें आवश्यक संशोधन और विस्तार किया जा सकता है।
वंशावली की मूल हस्तलिखित प्रति मैंने श्री गंगा सिंह हुलेरिया को सौंप दी है और उनसे आग्रह किया है कि वे इसे फ्रेम करवाकर अपने घर की दीवार पर सुरक्षित रखें, ताकि परिवार की आगामी पीढ़ियां अपने पूर्वजों और पारिवारिक इतिहास से परिचित हो सकें।
मूल प्रति की एक डिजिटल तस्वीर मैंने अपने कैमरे से सुरक्षित रखी है। तस्वीर बहुत स्पष्ट नहीं हो पाई है, फिर भी पारिवारिक इतिहास और वंश-परंपरा के दस्तावेजीकरण के उद्देश्य से उसे यहां अवलोकनार्थ प्रस्तुत कर रहा हूं।
![]() | ||||








टिप्पणियाँ